बहन से झगड़े के बाद भाई ने फांसी लगाई, हालत गंभीर
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मितकर में बहन के साथ हुए झगड़े के बाद 13 वर्षीय किशोर फांसी पर लटक गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मितकर निवासी 13 वर्षीय ध्रुव पुत्र वीरपाल का शनिवार की सुबह अपनी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान बड़ी बहन ने उसकी मारपीट कर दी। इसके बाद उसने घर के जंगल पर फंदा बनाया और फांसी पर लटक गया। उसे ऐसा करते हुए परिवार के लोगों ने देख लिया और भागकर फंदे से नीचे उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले आए। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिवार के लोग यह नहीं बता पाए कि भाई, बहन के बीच कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.