बहन से झगड़े के बाद पी लिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
सीतापुर, जुलाई 3 -- सिधौली, संवाददाता। कमलापुर इलाके में शुक्रवार को दो बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में एक बहन ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। कमलापुर के कम्हरिया निवासी तरमू की बेटी रुखसाना का अपनी बहन से शुक्रवार को किसी बात से झगड़ा हो गया। परिवार वालों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद रुखसाना ने गुस्से में जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद रुखसाना की हालत बिगड़ने लगी। रुखसाना की हालत बिगड़ती देख परिवार वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिवार वाले सीएचसी सिधौली लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.