गाज़ियाबाद, जुलाई 29 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के एक गांव में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जाते समय उन्होंने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित युवक ने बताया कि 24 जुलाई को उनकी बहन का दबंगों ने रास्ता रोक लिया था और छेड़छाड़ की थी। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि मंगलवार शाम को दबंग अपने साथियों के साथ युवक को रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मयंक, दीपांशु, संजय और एक अ...