बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह अपनी शादीशुदा बहन के साथ क्षेत्र के गांव युनिसपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान वहां एक युवक ने उसकी बहन के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की थी। जिस पर पीड़ित ने आरोपी के चांटा मार दिया था। मामला वहां रफा दफा हो गया था। इसके बाद पीड़ित रविवार को गांव दौलतपुर कलां में सामान लेने के लिए गया था। वहां पहुंचे आरोपी और उसके साथियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.