सिद्धार्थ, मई 24 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार कस्बा के एक वार्ड निवासी दो भाइयों को शुक्रवार की रात बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। वार्ड के ही मनबढ़ युवक ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों भाइयों की जमकर पिटाई कर दी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल किशोरों के परिजनों ने दोनों को सीएचसी उस्का ले गए जहां से एक की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता बहन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने घर के आसपास थी। तभी वार्ड निवासी गोलू उर्फ हिमांशु पुत्र अरविंद ने सुनसान देखकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। हमने शोर मचाया तो 15 वर्षीय छोटा भाई वहां पहुंच गया और छेड़छाड़ का विरोध करने लगा। तो वह उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान अप...