मेरठ, अप्रैल 12 -- परतापुर थाना क्षेत्र के सोलाना गांव में रविवार दोपहर युवती ने बड़ी बहन से कहासुनी के बाद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोलाना गांव निवासी किश्त 20 पुत्री मुस्तकीम का किसी बात को लेकर अपनी बड़ी बहन से विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामूली कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद युवती नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा और आनन-फानन में युवती को फांसी से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम...