झांसी (बरुआसागर), दिसम्बर 11 -- यूपी के झांसी में दो दिसंबर को हुई सिद्धपीठ में पुजारी की हुई हत्या से पुलिस ने परदा उठा दिया है। लड़की से मोहब्बत में पुजारी की हत्या की गई थी। लड़की के भाई को जब पुजारी से आशिकी की खबर मिली तो उसका खून खौल उठा, उसने जीजा संग मिलकर पुजारी को खत्म करने का प्लान बनाया और जीजा-साले ने माइक का रॉड मारकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक को धर-दबोचा, जबकि जीजा अब भी फरार है। उसकी तलाश तेज कर दी है। निगोनाखेड़ा निवासी विशाल कुशवाहा (23) बेटा गनेश कुशवाहा बरुआसागर बस स्टंैड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पर हवन-पूजन कराते थे। बीती दो दिसंबर की रात पूजन की तैयारी हो रही थी। तभी वहां पर दुकान लगाने वाला बाला कुशवाहा अपने बहनोई सलिल के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। इन लोगों ने विशाल का गला दबाने की कोशिश की। जिससे वह बेह...