शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी बहन के साथ हो रही अभद्र हरकतों का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से उसकी बहन को फोन पर आपत्तिजनक बातें कहकर परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, वह घर के आसपास आकर अशोभनीय व्यवहार भी करता था। पीड़ित के मुताबिक आरोपी सौरभ अक्सर उनके दरवाजे के सामने बाइक खड़ी कर देता और टोकने पर झगड़ा करने लगता था। 21 अप्रैल को भी जब युवक ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए पीछे दौड़ पड़ा।घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...