हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में अपने भाई के साथ रहने वाली किशोरी लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने भाई की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मूल रूप से सीतापुर, यूपी निवासी अंकित कुमार यहां मजदूरी करते हैं। पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल की बहन भी यहां उसके साथ रहती है। 11 मार्च को वह घर से किसी काम से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.