भदोही, जनवरी 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मकर सक्रांति पर्व की तैयारी तीव्र वेग से चल रही है। बाजार में लाई-गट्टा, गुड़, बेसन, तेल व चिल की खरीद बढ़ गई है। बाजार में दुकानों पर रात्रि दस बजे तक त्योहारी सामान की खरीदारी हो रही है। घर में तैयार हुआ खाद्य सामग्री अब बहन-बेटियों के घर खिचड़ी के रूप में पहुंचने लगा है। मकर सक्रांति ऐसा पर्व है जिसपर बहन-बेटियों के घर खिचड़ी पहुंचाने की प्रथा है। त्योहार पर बहन-बेटी के घर लाई-चिउड़ा, ढूंढा व बेसन लड्डू खिचड़ी के रूप में पहुंचाने का क्रम शुरू हो गया है। हर बहन-बेटी को मायके से खिचड़ी आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। बाइक तो चार पहिया वाहन पर सामान की बोरी लादे लोग रिश्तेदारी पहुंच रहे हैं। घर की महिलाएं त्योहारी सामान तैयार करने में जी-जान से जुटी हुई हैं। वहीं, छोटे बच्चे इन दिनों दिन भर पतंग उड़ाने और ...