सहारनपुर, फरवरी 26 -- भाई-बहन का रिश्ता जोड़कर महिला से 2 लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम दाऊदपुरा निवासी रूबी पत्नी जितेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि 15 फरवरी की दोपहर उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अनाथ बताते हुए कहा कि वह उसे बहन बनाना चाहता है और कुछ सामान भेज रहा है। इसके बाद आरोपी ने वीडियो कॉल कर कथित तौर पर करीब 55 लाख रुपये का सामान दिखाया। तहरीर के अनुसार आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर महिला पर रुपये भेजने का दबाव बनाया। महिला ने लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बैंक एवं विभिन्न जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। आरोपी खुद को प्रयागराज एयरपोर्ट पर होने की बात कहता रहा और अब भी ...