गुड़गांव, अगस्त 26 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बहन के बारे में की गई टिप्पणी से गुस्साए एक युवक द्वारा अपने साथी के सिर और छाती में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर डाली। थाना उद्योग विहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को बुधवार ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शेर-ए-पंजाब ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 वषर्रय विक्रम कुमार निवासी गांव पटियाना, जिला जहानाबाद, बिहार के रूप में हुई है。

मामले की जानकारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना उद्योग विहार पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर पार्क अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फिंगरप्रिंट और सीन-ऑफ-क्राइम टीमों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान हरजीत सिं...