कन्नौज, मई 3 -- शहर निवासी एक महिला ने अपने ही भाई समेत चार लोगों पर साजिश कर फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। कोतवाली में करवाई न होने पर पीड़िता को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के मोहल्ला रानीचाह निवासी अनामिका मिश्रा ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पिता स्व. कुमुद लोचन मिश्रा ने 30 जुलाई 2010 को अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति का वसीयतनामा उनके और उनकी बहन आकांक्षा के नाम रजिस्टर्ड कराया था। वसीयत में उन्होंने अपने पुत्र अभिषेक मिश्रा को कथित तौर पर आचरण ठीक न होने के कारण कोई हिस्सा नहीं दिया था। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद संपत्ति पर उनका और उनकी बहन का नाम दर्ज हो गया और कब्जा भी मिल गया। इसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.