फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। विश्व लिवर दिवस के अवसर पर शहर में एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां एक छोटी बहन ने अपने बड़े भाई को लिवर का हिस्सा दान कर उसे नया जीवन दिया।श्रीनगर निवासी 52 वर्षीय राजेश कुमार परिजनों ने बताया कि पिछले कई सालों से राजेश गंभीर लिवर सिरोसिस की बीमारी से पीड़त थे। शुरुआत में उन्होंने गृह क्षेत्र में ही कई अस्पतालों में दिखाया। डॉक्टरों ने दवाईयां शुरू कर दी। लेकिन आराम नहीं मिला। परिवार के कुछ सदस्य फरीदाबाद में रहते हैं। उन्होंने राजेश को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। यहां प्राथमिक जांच में मरीज के दिल के अंदर मौजूद माइट्रल वाल्व ठीक से बंद नहीं हो रहा था, जिससे खून आगे जाने की बजाय उल्टा वापस बहने लगता था, जिससे मरीज की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। यह भी पढ़ें- फैट...