बहन ने भाई और भाभी पर लगाया मारपीट का आरोप,केस दर्ज
रामपुर, जून 27 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी देशराज विरमानी की बेटी अंजलि अरोड़ा का कहना है कि उसकी मां काफी बीमार चल रही हैं और उनका उपचार हो रहा है। भाई अंकित विरमानी और भाभी आए दिन मां और पिता से विवाद करते हैं। गर्मी की छुट्टी होने के कारण वह अपने मायके आई थी। अगले दिन बिजली की किसी बात को लेकर भाई और भाभी विवाद करने लगे। विरोध करने पर भाई और भाभी ने उसके साथ मां और पिता को बुरी तरह से पीटा। बाद में जान से मारने की धमकी दी। अंजिल के अनुसार डर के कारण वह अपने ताऊ के घर पर जाकर रात गुजारी। आरोप लगाया कि उसके भाई और भाभी कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पीड़िता ने शहर कोतवाली में भाई अंकित विरमानी और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.