बहन को मैसेज भेजकर बोला जहर खा लिया है, मुझे बचा लो
इटावा औरैया, जून 11 -- इटावा। डी फार्मा के छात्र ने अपनी बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजकर लिखा, मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। यह मैसेज मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसकी तलाश में निकले और चितभवन रेलवे पुल के पास उसे गंभीर हालत में पाया। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बसेरहर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी 21 वर्षीय मोहित कुमार शहर के एक फार्मेसी कॉलेज में डी-फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार सुबह वह घर से प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए निकला था। दोपहर करीब 12 बजे उसने अपनी बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि उसने जहर खा लिया है और वह चितभवन रेलवे पुल के पास मौजूद है। साथ ही उसने मदद की गुहार लगाते हुए लिखा, मुझे बचा लो। मैसेज मिलते ही उसकी बहन ने परिजनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.