बहन को बचाने गए भाई की पीटकर कर दी थी हत्या
पीलीभीत, जून 15 -- बहन को बचाने गए युवक की आधा दर्जन लोगों ने पीटकर हत्या कर दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे आला कत्ल बरामद किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के रहने वाले इरशाद खां की बेटी नेहा की शादी गांव में हुई है। बीते 15 मई को ससुराल वाले नेहा के साथ दहेज को लेकर मारपीट कर रहे थे। जानकारी लगने पर इरशाद उनका बेटा जीशन और भाई जानिसार ससुरालियों को समझाने जा रहे थे। इस दौरान दमाद हसीब, फराज, बड़े छोटे, मोनिस और अरबाज उर्फ फैज ने उन पर लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसमें जीशान गंभीर रुपसे घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जीशान की मौत हो गई थी। पुलिस ने पिता इरशाद की ओर से आरोपियों के खिलाफ हत्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.