देहरादून, जनवरी 15 -- देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिंदाल पुल के नीचे एक महिला के साथ मारपीट का विरोध करने पर उसके भाइयों और अन्य परिजनों पर हमला किया गया। पीड़ित रामबालक राम निवासी मलिन बस्ती, चक्खुवाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जनवरी की रात उसका जीजा रामू साहनी अपने भांजों अजय और राजू के साथ मिलकर उसकी बहन पूजा को लाठी-डंडों और बेल्ट से पीट रहा था। जब रामबालक, प्रभु साहनी और अनिता ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में रामबालक के सिर में 15 और प्रभु के सिर में 10 टांके आए हैं। अनिता को भी गंभीर चोटें आई हैं। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.