संवाददाता, मार्च 28 -- बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक गांव में गुरुवार दोपहर बालिका की हत्या उसकी बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने आपत्तिजनक स्थिति में बालिका ने देख लिया था। गुरुवार दोपहर 11 वर्षीय बालिका का शव गेहूं के खेत में मिला था। उसके गले पर खरोंच के निशान थे। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। सुरक्षा के लिए शुक्रवार को गांव में पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई थी। शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद बालिका का शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद पांच बजे शव का अंतिम संस्कार कराया।दोनों आरोपी गिरफ्तार छोटी बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की बड़ी बहन व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.