बहन को प्रताड़ित करने का आरोप
फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के असवार तारापुर गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने का विरोध करने पहुंचे उसके भाई के साथ मारपीट की गई। केवई गांव निवासी रामबरन ने बताया कि उसकी बहन श्यामरती देवी को पति बिहारी लाल व ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से प्रताड़ित करते हैं। 10 मई को सूचना मिलने पर वह बहन के घर पहुंचा और बहनोई को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान बिहारी लाल गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.