शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- शाहजहांपुर। नौसिया रोड पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सेहरामऊ दक्षिणी कस्बे के रहने वाले अंबुज (20) अपनी बहन सुधा को इंटर कॉलेज में परीक्षा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से नौसिया जा रहा था। विशाफ कला रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी बाइक आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अंबुज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ गया। हादसे में पीछे बैठी बहन सुधा भी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुधा को तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों को हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.