बहन को परीक्षा दिलाने जा रहे भाई की हादसे में मौत, छात्रा घायल
मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर । अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया के समीप एनएच-27 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक नीतीश कुमार (23) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन कंचन कुमारी (24) गंभीर रूप से घायल हो गई। कंचन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक भागने में सफल रहा। नीतीश फुलपरास थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर वार्ड-1 निवासी वीरेंद्र साह का पुत्र था। घायल कंचन उमेश साह की पुत्री है। पुलिस के अनुसार, कंचन कुमारी पंडौल स्थित परीक्षा केंद्र पर स्नातक (सेमेस्टर-5) की परीक्षा देने अपने भाई नीतीश के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान पिपरौलिया के पास एनएच-27 पर बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी。
हादसे के बाद की स्थिति हादसे के बाद भाई-बहन सड़क पर लहू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.