लखीमपुरखीरी, जून 3 -- मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद कस्बे में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के ढखौरा गांव निवासी 17 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र डेविड सोमवार सुबह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से औरंगाबाद आया था। बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर वह वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद कस्बे में साधन सहकारी समिति के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से एक बाइक सवार जख्मी ने तत्काल उसे उपचार के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार...