आजमगढ़, मार्च 10 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं की बाजार में कुछ लोगों ने बाइक सवार युवक को अगवा करने के बाद जमकर पीटा। वह बहन को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर घर लौट रहा था। पीड़ित ने सोमवार को चार नामजद और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध तहीर दी है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के हटवा खालसा निवासी शिवम यादव शनिवार को अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईं की बाजार के पास स्थित परीक्षा केंद्र पर गया था। वह बहन को विद्यालय में छोड़कर घर जाने के लिए निकला। इस दौरान पांच-छह लोग पहुंचे। उसे अपनी गाड़ी पर बैठाने लगे। विरोध करने पर तमंचा सटाकर अपनी गाड़ी में ले गए। कुछ दूर आगे जाने के बाद उसे जमकर पीटा। फिर छोड़कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.