कुशीनगर, अप्रैल 24 -- कुशीनगर, निज संवाददाता। नपा क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 महंत अवेद्यनाथ नगर (डुमरी) में एक युवक लगातार प्रयासों के बाद भी अपनी बहन को इंसाफ नहीं मिलने से परेशान होकर शुक्रवार को मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जानकारी होते ही भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को टॉवर से नीचे उतरने के लिए मनाया। युवक करीब ढाई घंटे तक टॉवर पर रहा। शुक्रवार को वार्ड के सिसवा महंत निवासी बेल्डिंग का काम करने वाला अजहरुद्दीन पुत्र नसीरुद्दीन डुमरी स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी होते मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। तमाशबीन लोगों में से ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। युवक ऊपर से चिल्ला रहा था कि पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी को बुलाया जाए। इसकी जानकारी होते मौके पर पीआरवी पुलिस और कसया के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.