बहन को डोली में बिठाने का अरमान अधूरा, भाई की सड़क हादसे में मौत
देवरिया, जून 28 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। एक युवक बहन को डोली में बिठाने का अरमान लेकर पंजाब कमाने गया। बहन की शादी से महज 11 दिन पहले ट्रक की ठोकर से बाइक सवार भाई की पंजाब में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
शुरुआत नगर पंचायत रामपुर कारखाना के गुदरी वार्ड निवासी विशाल सिंह पटेल (25) पुत्र महेश पटेल पंजाब में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। तीन बहनों का इकलौता भाई विशाल पत्नी वंदना और बच्चे के साथ पंजाब रहता था। उसकी सबसे छोटी बहन ज्योति का वैवाहिक समारोह जुलाई के प्रथम सप्ताह में होना था। उसकी दो बहनों गुड़िया और सीमा का विवाह हो चुका है। वह तीन दिन बाद परिवार के साथ घर आने वाला था। शुक्रवार को फैक्ट्री से निकलकर क्वार्टर की ओर जाने के दौरान ट्रक ने पीछे से उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.