बहन को छोड़कर घर जा रहे भाई और उसके दोस्त से की मारपीट
मऊ, मई 12 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मऊ रेलवे स्टेशन से बहन को छोड़कर अपने मित्र के साथ लौट रहे एक युवक को रास्ते में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घोसी थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी मो.आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई की रात करीब 10.30 बजे वह अपने गांव के मो.अब्दुल्लाह के साथ चार पहिया वाहन से अपनी बहन को रेलवे स्टेशन मऊ छोड़कर वापस लौट रहा था। आरोप है कि काछीकला ओवरब्रिज के पास फतहपुर ताल नरजा मार्ग के मोड़ पर दो अज्ञात व्यक्ति सड़क पर खड़े थे। रास्ते से हटने को कहने पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार जब वह बीच-बचाव करने उतरे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर दोनों जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.