बहन को कोचिंग से घर ले जाते किशोर पर जानलेवा हमला
प्रयागराज, मई 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के जीटीबी नगर स्थित पानी टंकी के पास बहन को कोचिंग से लेकर घर जा रहे किशोर पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल 15 वर्षीय मोहम्मद फैज को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घायल की तहरीर के आधार पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।जीटीबी नगर निवासी नजीब अहमद का बेटा मोहम्मद फैज का आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने बहन को कोचिंग से लेकर घर लौटते समय पानी टंकी के पास अली, अम्मार और एक अज्ञात ने रोक लिया। आरोपियों ने पहले गाली गलौज की, जब फैज ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से फैज को अस्पताल भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.