मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- छपार। नीरज भोले पुत्र मंटू वाला ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और भोले बाबा के प्रति अपनी आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। नीरज की वर्षों से इच्छा थी कि वह अपनी छोटी बहन को हरिद्वार से कांवड़ में बैठाकर दिल्ली स्थित शिव मंदिर तक लेकर जाए। नीरज हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपनी 13 वर्षीय बहन काजल भोली को कांवड़ में बैठाकर दिल्ली रवाना हुआ। यात्रा के दौरान दोनों भाई-बहन भोले बाबा के जयकारे और भजन गाते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने इस अनोखी कांवड़ यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। भाई के इस समर्पण और स्नेह की सभी ने सराहना करते हुए इसे भाई-बहन के प्रेम और शिवभक्ति का प्रेरणादायक बताया। यह भी पढ़ें- भिवानी के मजदूर युवाओं ने रूपये जुटाकर शुरू की थी कांवड़ यात्रा यह भी पढ़ें- भोलेनाथ का आभार...