बरेली, मार्च 15 -- सुभाषनगर थाने में पटेल विहार निवासी महेश चंद्र शर्मा ने अपनी पुत्रवधु बदायूं में बिसौली के गांव जसरथपुर की रहने वाली विनीता और उसकी बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महेश का कहना है कि दस मार्च को वह चंदौसी से ड्यूटी करके लौटे तो देखा कि विनीता और उसकी बहन उनके बेटे के सीने पर बैठकर चेन से उसका गला दबा रही थीं। शोर सुनकर उन्होंने बीचबचाव किया तो पुत्रवधु ने उनके हाथ में काट लिया और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। इसके बाद वे दोनों घर में रखा करीब 14.5 तोला सोना और लगभग एक किलो चांदी लेकर अपने मायके चली गईं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.