पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव के समीप से होकर गुजरने वाली कनकई नदी में बुधवार सुबह करीब सात बजे 17 वर्षीय किशोर मिथिलेश कुमार डूब गया। वह अपनी बड़ी बहन बबीता कुमारी के साथ नदी के उस पार मधुआ काटने जा रहा था। घटना के बाद अंचल प्रशासन की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में किशोर की तलाश शुरू कर दी। बताया गया कि डुमरिया गांव निवासी बबलू चौधरी और मोमनी देवी के पुत्र मिथिलेश कुमार तथा उसकी बहन बबीता कुमारी बुधवार सुबह झाड़ू बनाने के लिए मधुआ काटने घर से निकले थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार मधुआ काटकर उससे झाड़ू बनाता है और उसे बेचकर परिवार का गुजारा करता है। नदी के उस पार काफी मात्रा में मधुआ होने के कारण दोनों भाई-बहन वहां जा रहे थे। किशोर की बहन बबीता ने बताय...