फतेहपुर, जून 13 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अकोढ़िया गांव में एक महिला ने अपने तीन भाइयों पर धोखाधड़ी कर संपत्ति पर कब्जा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हसनपुर अकोढ़िया निवासी लीलावती पत्नी शिवचरन ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी देखभाल के लिए वह करीब 20 वर्ष पूर्व अपने मायके आई थीं। मायके में रहते हुए उन्होंने अपनी बीमार मां की सेवा की और उनके इलाज का पूरा खर्च स्वयं उठाया। कुछ समय बाद उनकी मां का निधन हो गया। माता के निधन के बाद उनके सबसे छोटे भाई प्रमोद की तबीयत भी खराब रहने लगी। लीलावती के अनुसार, प्रमोद ने अपनी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनसे सेवा करने का अनुरोध किया था और वादा किया था कि वह मृत्यु से पूर्व...