मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- खतौली बहन के साथ दबंगों द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को दौड़ाकर पीटा। दबंगों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।गांव पमनावली निवासी भानुप्रताप पुत्र ओमपाल दो दिन पूर्व अपनी बहन को लेकर बाजार में सामान दिलाने आया था। शाम को घर लौटते समय गांव के समीप पहुंचा तो गांव निवासी दबंग लोग रास्ते में खड़े हुए थे। आरोप है कि दबंगों ने बाइक को रोक लिया। भानुप्रताप ने विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने बहन के साथ भी छेड़छाड़ की। कुछ लोगों ने महिला को जबरन मकान में ले जाने का प्रयास भी किया। भाई ने फिर विरोध किया तो दबंगों ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दबंगों से जान बचाकर भाई-बहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.