गोपालगंज, जून 22 -- गोपालगंज। अभिजीत किशोर शहर के साधु चौक पर सोमवार को एनएच 27 पर ई-रिक्शा पलटने से बहन के श्राद्ध कर्म से घर लौट रहे भाई समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाने के मानिकपुर गांव के स्व. मेवा प्रसाद के 50 वर्षीय बेटे रामाकांत प्रसाद अपनी बहन के श्राद्ध कर्म में सीवान जिले के हबीबनगर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ रविवार को गए थे। श्राद्ध कर्म बीत जाने के बाद वे भाई हरिशंकर प्रसाद, भाभी सुशीला देवी व रुगदी देवी समेत अन्य लोगों के साथ ई-रिक्शा रिजर्व कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

दुर्घटना का कारण वे जैसे ही ई-रिक्श...