चतरा, अप्रैल 7 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित भोंदल गांव नगीनदाहा पुल के पास रविवार की रात एक अज्ञात गाड़ी ने एक मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक सहित मोटरसाइकिल अनियंत्रण होकर पुल के नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज में लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक केदली कला पंचायत के गोखाना गांव के राजेंद्र भुईयां का 26 वर्षीय पुत्र रोशन भुईयां है। रौशन अपने होंडा शाइन मोटरसाइकिल से जोरी अपने ममेरी बहन के शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। इसी दौरान घटना घटी। सोमवार को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया। रौशन की मौत हो जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.