बेगुसराय, अप्रैल 22 -- मटिहानी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन निवासी भोला पंडित के 20 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार का शव बुधवार को गंगा नदी से बरामद किया गया। बताया जाता है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सत्यम मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने पांच मित्रों के साथ छितरौर गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इसी दौरान जलक्रीड़ा करते समय वह गहरे गड्ढे में चला गया और लापता हो गया था। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। स्वजन भी पूरी रात गंगा किनारे डटे रहे। बुधवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर चाक एंकर के समीप गंगा की धारा में शव ऊपर आ गया। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे मजदूर का सात घंटे बाद मिला शव इसके बाद उसे बरामद किया गया। मृतक सत्यम कुमार बेंगलुरु में टाइल्स मिस्त्री का काम करता थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.