असमोली (संभल), फरवरी 20 -- संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतवाली पट्टी जग्गू में गुरुवार की रात 'हॉरर किलिंग' की वारदात सामने आई है। गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग से गुस्साए भाई ने बहन की गला घोटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बहन के कत्ल की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी नोशे खां की 19 वर्षीय पुत्री रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उस युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी थी, जबकि उसका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।बहन की हत्या कर खुद पुलिस को बताया मामला महज घर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कुछ समय पूर्व यह विवाद थाने भी पहुंचा था। उस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाक...