साहिबगंज, मई 11 -- राजमहल, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत सिलीगुड़ी - कोलकाता 512 मुख्य मार्ग पर गाजोल के जामतला, वेदपुकुर गांव के पास रविवार को देर रात लगभग 10 बजे एक स्कॉर्पियो और एक यात्री बस के आमने-सामने की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार राजमहल के एक युवक की मौत सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 6 के बर्मन कॉलोनी निवासी सुकुमार बर्मन के पुत्र जय बर्मन (24), देबू राजवंशी के पुत्र दिपांकर राजवंशी (22) (मृतक),भजन बर्मन के पुत्र गणेश बर्मन ( 20), सुखलाल बर्मन के पुत्र शक्ति बर्मन (18), अशोक बर्मन के पुत्र अमित बर्मन (18)एक और अन्य नाबालिक सभी एक सभी पश्चिम बंगाल के गंगाराम पुर शादी समारोह के रिसेप्शन (कन्या यात्री) जाने के लिए स्कॉर्पियो से रव...