महोबा, मई 23 -- श्रीनगर , संवाददाता। मां की डांट से क्षुब्ध होकर बीए के छात्र ने बहन को मोबाइल में बांध में कूदकर जान देने का मैसेज भेजा और बांध में छलांग लगा दी। बांध किनारे मोबाइल और कपड़े मिलने पर युवक के बांध में कूदने के संदेह पर पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू चलाया शनिवार को देर शाम बांध से छात्र का शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया। श्रीनगर थाना के अतरारमाफ गांव निवासी बीरेंद्र अहिरवार पुत्र अच्छेलाल बीए का छात्र था। शुक्रवार को छात्र सेमेस्टर परीक्षा देकर महोबा से गांव गया जहां किसी बात को लेकर मां ने डांट दिया। जिसके बाद शाम को छात्र ने बहन के मोबाइल में जान देने का मैसेज भेजा और मोबाइल बंद कर लिया। बहन ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन पुलिस के साथ उर्मिल बांध पहुंचे जहां बांध किनारे छात्र का मोबाइल और ...