बहन के मुंडन संस्कार के दौरान इकलौते भाई की गंगा में डूबकर मौत
अमरोहा, मई 23 -- हसनपुर, (अमरोहा) संवाददाता। बहन के मुंडन संस्कार के दौरान कक्षा छह के छात्र की शुक्रवार दोपहर में ब्रजघाट गंगा में डूबकर मौत हो गई। करीब आधा घंटे की तलाश के बाद शव गहरे पानी से बरामद हुआ। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर-बाटुपुरा निवासी शिवराज खड़गवंशी की पांच वर्षीया बेटी मंजू का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। परिवार के सभी लोग गंगा घाट पर गजरौला की ब्रजघाट चौकी के पीछे मुंडन संस्कार कराने लगे। संस्कार के बाद सभी लोग गंगा में नहाने उतर गए। इस दौरान शिवराज का इकलौता 12 वर्षीय बेटा सोनू खड़गवंशी गहरे पानी में डूब गया। चीख पुकार सुन गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद शव बरामद हो गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.