मुख्य संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बहन के बेटे की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। इस शख्स ने युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया और फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ रेप किया। उसका भी वीडियो बनाने के बाद आरोपी आए दिन उससे रेप करने लगा। जब युवती का रिश्ता कहीं तय हुआ तो आरोपी ने अश्लील वीडियो-फोटो की जानकारी देकर शादी तुड़वा दी। तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से इसका शिकायत की। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस, थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी बहन का बेटा है और उसके घर आना-जाना था। करीब दो साल पहले आरोपी चुपके से घर में घुस आया और नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का ...