हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। बहन के पुत्र द्वारा खेतों में जबरन कब्जा से परेशान सगी बहनों ने जिलाधिकारी से फरियाद की है। पीड़िताओं ने बताया कि उनकी मां की खेती चारों बहनों के नाम बराबर आने के बाद बड़ी बहन का पुत्र जबरन उनके खेतों में कब्जा किये हैं। सुमेरपुर परगना के टेढ़ा गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी शिवमोहन व चुन्नी देवी पत्नी अमर सिंह ने बताया कि वह चार बहनें है। उनकी मां शांती देवी की 17 नवंबर 2021 को मृत्यु के बाद बरासतन उनके हिस्से की जमीन चारों बहनों के नाम आ गई थी। जिसमें उनकी बड़ी बहन मुन्नी देवी पत्नी रामप्रताप का पुत्र नीरज जबरन उनके हिस्से के खेतों में कब्जा किये हैं। उनके द्वारा बोई जाने वाली फसल कटवा लेता है। मामले की शिकायत करने पर गांव में तैनात लेखपाल बंजर की रिपोर्ट लगाकर भेज दी है। जबकि वर्तमान समय में खेतों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.