बहन के नाबालिग सहपाठी ने बच्चे का अपहरण कराया
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भलस्वा डेरी पुलिस ने आठ साल के बच्चे का अपहरण कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने बुधवार रात चार नाबालिगों समेत छह को दबोच लिया। जांच में सामने आया है कि पुलिस गिरफ्त में आया नाबालिग बच्चे की बहन का सहपाठी है और पूरी वारदात इसी की साजिश थी। एडिशनल डीसीपी लोकेश्वर आर ने बताया कि बुधवार को मुकुंदपुर निवासी रेशमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसका आठ साल का बेटा संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। उसे व्हाट्सऐप कॉल पर बच्चे के अपहरण की जानकारी मिली है। अपहर्ताओं ने बच्चे को छोड़ने के एवज में पहले 80 लाख, फिर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। बच्चे के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इस अपराध की जानकारी के बाद भलस्वा डेरी थाने में फिरौती के लिए अपहरण की धारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.