बरेली, मार्च 31 -- फरीदपुर, संवाददाता। बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद दूसरी युवती से शादी की तैयारी शुरू कर दी। युवती ने आरोपी बहन के देवर के खिलाफ फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी की एक महिला की शादी फरीदपुर के जेड गांव के युवक से हुई थी। आरोप है महिला की छोटी बहन अपनी बहन की ससुराल में दावत खाने आई। इसी दौरान महिला के देवर से उसकी नजदीकियां हो गयी।13 फरवरी 2016 को महिला का देवर युवती को बरेली के होटल में ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने युवती का गर्भपात करा दिया। दो दिन पहले युवती को सूचना मिली कि बहन का देवर बदायूं की युवती के साथ शादी करने की तैयारी ...