नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। आम्रपाली गोल्फ सोसाइटी में बड़ी बहन की डांट से नाराज युवती ने रविवार को 16वीं मंजिल के फ्लैट से कूदकर जान दे दी। युवती कुछ दिन पहले ही बहन के साथ रहने आई थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच और परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से बरेली शहर की बीडीए कॉलोनी निवासी गरिमा तोमर वर्तमान में बिसरख क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ सोसाइटी में 16वीं मंजिल के फ्लैट में किराए पर रहती हैं। वह किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। उनकी छोटी बहन 19 वर्षीय तनिष्का तोमर ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कुछ दिन पहले ही वह बड़ी बहन गरिमा के पास रहने आई थी। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे किसी बात को लेकर गरिमा ने तनिष्का को डांट दिया। इसके बाद गरिमा सोने चली गई...