बहन के घर से वापस लौट रहे मजदूर को वाहन ने रौंदा, मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, नारखी थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर से गांव वापस लौट रहे बाइक सवार मजदूर को वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रागहीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर मोर्चरी आई। जहां मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला बाजदार निवासी 38 वर्षीय गोविंद यादव पुत्र गणेश यादव मजदूरी करता था। वह गुरुवार सुबह बाइक द्वारा फरिहा के गांव इटारी में अपनी बहन प्रियंका के घर गया था। रात नौ बजे वह नारखी से होते हुए अपने गांव वापस लौट रहा था। उसी दौरान गांव बदनपुर के निकट पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.