बहन के घर से लौट रहे राजमिस्त्री की सड़क हादसे में मौत
हरदोई, जून 9 -- हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बहन के घर से लौट रहे एक स्कूटी सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी पिहानी और बाद में मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय नौशाद राजमिस्त्री था। परिजनों ने बताया कि वह लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में रहने वाली बहन हिनाबानो के यहां भांजे के 40वें कार्यक्रम में शामिल होने गया था। मंगलवार सुबह वह स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी पिहानी कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.