सिद्धार्थ, मई 10 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर चौराहे पर मनबढ़ों ने बहन के घर से लौट रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर तीन नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।बलरामपुर जनपद के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बंजरहा गांव निवासी लालमन मौर्य पुत्र राम शंकर मौर्य ने थानेदार को दिए तहरीर में बताया कि शनिवार को वह अपने बहन के घर भवानीगंज थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में गया था। जहां से लौटते समय शाम करीब पौने तीन बजे धनखरपुर चौराहे पर पहुंचा ही था कि उसकी बाइक को कुछ लोगों ने घेर लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर लात घूसे से मारा। इस दौरान एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद उसे लोग इलाज के लिए सा...