बहन के घर से लौट रहे चाचा-भतीजा हादसे में जख्मी
गोपालगंज, मई 16 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता।मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना का विवरण बताया जा रहा है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमनपुरा गांव निवासी चन्द्रमा महतो का 22 वर्षीय बेटा महेश कुमार अपने भतीजे शत्रुघ्न कुमार के साथ शहर के सरेया वार्ड नंबर-1 स्थित अपनी बहन के घर गया था। मुलाकात के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान भोजपुरवा गांव के पास एनएच 27 पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.