उन्नाव, फरवरी 16 -- अचलगंज। थानाक्षेत्र के आजाद मार्ग पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। बदरका-बंथर गांव के बीच स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जालिमखेड़ा निवासी अजय पुत्र भोला रविवार को अपनी बहन के घर बाबूखेड़ा गया था। देर शाम वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह आजाद मार्ग पर बदरका और बंथर गांव के बीच स्थित एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.